सभी खबरें

मध्यप्रदेश/ तबादलों का दौर जारी, 3 कलेक्टर समेत 14 आईएएस का तबादला, रेत विवाद में हटाए गए शीलेंद्र फिर कलेक्टर, छतरपुर भेजा गया

 

भोपाल: राज्य में पिछले एक साल से तबादलों का दौर जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। उसी क्रम में एक बार फिर राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात सतना, बैतूल और छतरपुर के कलेक्टरों समेत 14 आईएएस अफसरों का भी तबादला कर दिया। कुछ माह पहले ही होशंगाबाद में एसडीएम के साथ रेत विवाद के बाद हटाए गए शीलेंद्र सिंह को फिर से कलेक्टर बनाते हुए छतरपुर स्थानांतरित किया गया है।

साथ ही स्थानीय नेताओं के साथ विवाद और कांग्रेसी विधायकों के विरोध के बाद मोहित बुंदस को शासन में उप सचिव बना दिया गया है। बैतूल कलेक्टर तेजस्वी एस नायक का मंत्री सुखदेव से पटरी नहीं बैठ पा रही थी इसका उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है। उन्हें भी शासन ने मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है।

इधर से उधर स्थानांतरित कलेक्टरों और आईएएस अफसरों की लिस्ट इस प्रकार है

नाम    

वर्तमान पदस्थापना     नवीन पदस्थापना
 
संजय कुमार शुक्ला    
 
पीएस, पीएचई व एमडी माध्यम     पीएस, पीएचई व चिकित्सा शिक्षा
 
पी. नरहरि     आयुक्त, नगरीय विकास, जनसंपर्क     आयुक्त, नगरीय विकास-जनसंपर्क 
        व एमडी, माध्यम 
 
दीपाली रस्तोगी     पीएस, जनजातीय व तकनीकी शिक्षा     पीएस, जनजातीय व तकनीकी शिक्षा
 
शिवशेकर शुक्ला     पीएस, चिकित्सा शिक्षा     पीएस, खाद्य
 
डीपी आहूजा     आयुक्त, उच्च शिक्षा    पीएस, पशुपालन
 
उमाकांत उमराव     सीईओ, आरआरडीए    पीएस, सहकारिता व खाद्य प्रसंस्करण
 
सुखवीर सिंह     पदस्थापना की प्रतीक्षा     आयुक्त, संस्थागत वित्त
मुकेश कुमार शुक्ला    
 
संचालक, प्रशासन अकादमी     आयुक्त, उच्च शिक्षा     
 
तेजस्वी एस नायक     कलेक्टर, बैतूल    उप सचिव, शासन
 
राकेश सिंह     अपर आयुक्त, नगरीय विकास     कलेक्टर, बैतूल
 
सतेंद्र सिंह     कलेक्टर, सतना     उप सचिव, शासन
 
शीलेंद्र सिंह     उप सचिव, राजस्व     कलेक्टर, छतरपुर
 
मोहित बुंदस    कलेक्टर, छतरपुर     उप सचिव, शासन
 
अजय कटेसरिया    सीईओ, जिपं, अशोक नगर     कलेक्टर, सतना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button