एमपी में इस तारीख से शुरू हो जाएंगे तबादले, हटाया गया बैन

एमपी में इस तारीख से शुरू हो जाएंगे तबादले, हटाया गया बैन
भोपाल:-मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से तबादले शुरू हो जाए यह बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस पर बैन लगाया गया था.
सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि 1 से 31 जुलाई तक तबादलें हो सकेंगे. विभागीय स्तर पर मंत्री और स्थानीय स्तर पर प्रभारी मंत्री की मंजूरी से तबादले हो सकेंगे.
बताते चलें कि मध्य प्रदेश में 2 साल से अधिकारी और कर्मचारी तबादलों का इंतजार कर रहे थे जिसके बाद अब इस बयान को हटा दिया गया है 1 जुलाई से तबादलों का सिलसिला फिर से जारी हो जाएगा.
प्रदेश में नियमित स्थाई कर्मी, संविदा दैनिक वेतन भोगी, निगम मंडल समेत 15 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. सीएम शिवराज के सत्ता संभालने के बाद से कई बार तारीखों का ऐलान हुआ. पर बढ़ते कोरोना की वजह से बार-बार तबादले रुकते गए.
कोरोना काल में सिर्फ बेहद जरूरी तबादले हो रहे थे पर अब अधिकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म होगा.




