रायसेन जिले में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा

रायसेन जिले कि बेगमगंज तहसील के ग्राम पिपरिया में अचनाक एक बड़ा धमाका हुआ जिसे सुन कर लोगो के बीच अफरा तफरी मच गई। ग्राम पिपरिया के एक घर में अचनाक किसी कारण वश आग लग गई, जिस कारण से घर में रखा सिलंडर फट गया और जोर दर धमाका हुआ जिसके कारण घर में रह रहे दम्पत्ति की इस हादसे में मौत हो गई। मौजूदा लोगो से मिली जानकारी के अनुसार उस घर में रामकेश और उसकी पत्नी मालती और दो बच्चे रहते थे। इस हादसे में पति रामकेश और पत्नी मालती दोनों की दर्दनाक मोत हो गई। और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
  
मौजूदा हालत गंम्भीर होने के कारण तत्काल दोनो घायल बच्चो को रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया पर हालात नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल द्वारा घयाल बच्चों को भोपाल रेफर कर दिया गया। 
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम एंव फायर बिग्रेड घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 
 

Exit mobile version