किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ट्रैक्टर मार्च को रोकने की पूरी तैयारी

किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ट्रैक्टर मार्च को रोकने की पूरी तैयारी
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज 43वें भी जारी है। अज किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे हैं .देश के अलग अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन शुरू हों चुका है .एक प्रदर्शनकारी ने बताया,”आज हम लोग ट्रैक्टर रैली करने वाले हैं हमारा रूट यहां से टिकरी बॉर्डर उसके बाद वहां से गाज़ीपुर बॉर्डर रहेगा। हम अपना हक लेकर ही जाएंगे.
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
गाज़ीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत,भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर रैली 26 जनवरी की तैयारी है। हमारा रूट यहां से डासना है उसके बाद अलीगढ़ रोड पर हम रुकेंगे वहां लंगर होगा फिर वहां से हम वापस आएंगे और नोएडा वाले ट्रैक्टर पलवल तक जाएंगे।हम सरकार को समझाने के लिए ये कर रहे हैं

कृषि कानूनों के खिलाफ बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। फरीदकोट (पंजाब)के ज़िला प्रधान बिंदर सिंह गोले वाला ने बताया,”आज 11 बजे हम अपना ट्रैक्टर मार्च शुरू करेंगे। हम यहां से टिकरी बॉर्डर तक जाएंगे। हमारा ये मार्च 26 जनवरी के लिए तैयारी है।”
तो वही हरियाणा नूंह में किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए कुंडली-मानेसर-पलवल टोल प्लाज़ा (KMP) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सब इंसपेक्टर ने बताया, “प्रशासन ने पूरा प्रबंध किया है। किसान रैली का कोई भी ट्रैक्टर KMP पर नहीं चढ़ने दिया जाएगा, टोल पर ही रोक लिया.




