Corona Virus से टूरिज्म इंडस्ट्री हुआ प्रभावित, MP – CG से ढाई हज़ार लोगों ने कराए चीन थाईलैंड के टिकट कैंसिल

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- कोरोना वायरस (Corona Virus) ने इतना भयावह रूप ले लिया है कि चीन(China) जाने वाले भारतीय अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। ऐसा करने से टूरिज्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित हो रही है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश(MP) और छत्तीसगढ़(CG) के करीब ढाई हज़ार लोगों ने चीन और थाईलैंड के टिकट सिर्फ कोरोना वायरस को लेकर कैंसिल कराए हैं। यात्री कोरोना वायरस के दर से चीन को छोड़कर दूसरे देशों में यात्रा का प्लान बना रहे हैं।
कोरोना वायरस को लेकर चीन के साथ साथ देश के सभी देशों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि अब तक लगभग 2500 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा लिया है।
जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ साथ यात्रियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। टिकट कैंसिल करने पर यात्रियों को बुकिंग राशि में से नाममात्र रिफंड मिला है।




