Tokyo Paralympics: भाविनाबेन पटेल पहुंची प्री-क्वार्टर फाइनल

खेल डेस्क: भारतीय खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल गुरुवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलटन पर 3-1 की जीत से टोक्यो पैरालिंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स क्लास 4 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। विश्व में 12वें नंबर की भारतीय के लिए यह करो या मरो वाला मैच था।
भारतीय खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल गुरुवार को ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलटन पर 3-1 की जीत से टोक्यो पैरालंपिक खेलों (Tokyo Paralympics) की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स (क्लास 4) में नॉकआउट दौर में पहुंच गयी है।भारत की 34 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व में नौवें नंबर की शैकलटन को 41 मिनट तक चले मैच में 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया।
उन्होंने पहला गेम केवल आठ मिनट में जीता लेकिन शैकलटन ने दूसरा गेम जीतकर अच्छी वापसी की इसके बाद अगले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जी जान लगा दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बनाये और जीत हासिल करने में सफल हो गए भाविनाबेन की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है क्योंकि वह पहले मैच में विश्व की नंबर एक चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से 0-3 से हार गयी थी। भाविनाबेन के दो मैचों में तीन अंक रहे और वह यिंग के साथ नॉकआउट चरण में पहुंचने में सफल रही.




