सभी खबरें

 टोक्यो ओलंपिक : Bajrang Punia ने भारत को दिलाया छठा मेडल , कजाकिस्तान के पहलवान को पछाड़ा और जीता ब्रॉन्ज 

 

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक 5 मेडल जीते हैं। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज और लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता ,अब छठा मेडल  भी भारत के नाम हो चुका है , भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है | रुआती मिनटों में दोनों खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन दिखा रहे थे और किसी भी खिलाड़ी ने कोई प्वांइट नहीं लिया. लेकिन बजरंग ने लगातार कोशिश की और 1 अंक ले लिया | 

कजाकिस्तान के खिलाड़ी ने काफी कोशिश की लेकिन पूनिया ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया और पहले पीरियड में बजरंग 2-0 से आगे हो गए. दूसरे पीरियड में पूनिया ने शानदार तरीके से 4 अंक लिए और गेम में बढ़त बना ली. आखिर में बजरंग ने कमाल ही कर दिया, उन्होंने विरोधी को एक भी अंक नहीं लेने दिया और 8-0 से मैच जीत लिया.

बजरंग के पिता ने कहा था कि बेटा आज तक कभी खाली हाथ नहीं लौटा है, वह ब्रॉन्ज जरूर लाएगा। पूरे देश की दुआएं उसके साथ हैं। एक महीना पहले उसके घुटने में चोट लग गई थी, फिर भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचा। बजरंग ने पिता की बात को सच कर दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button