ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

आज निमाड़ में दिखेगा कांग्रेस का दम! पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की प्रतिमा का होगा अनावरण

भोपाल। मध्यप्रदेश के निमाड़ में आज कांग्रेस का दम दिखेगा। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एकजुटता का संदेश देगी। खरगोन के कसरावद में कांग्रेस दिग्गजों का जमावड़ा रहेगा। कांग्रेसी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जयंती पर कसरावद में जुटेंगे। अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत कल्याणदास जी की मौजूदगी में सुभाष यादव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सांसद विवेक तन्खा, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल कसरावद पहुंचेंगे।

PCC चीफ कमलनाथ इंदौर हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज इंदौर हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। कमलनाथ सुबह इंदौर के लिए रवाना हो चुके है। जहां वे एप्पल हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानेंगे। घायलों से मुलाकात के बाद पटेल नगर घटनास्थल पहुंचेंगे। इसके साथ ही हादसे में जान गवाने वालों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि बावड़ी की छत धंसने के कारण 36 लोगों की जान गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button