.jpeg)
Petrol की कीमतों में लगी आग, इन शहरों में 110 रूपये के पार पहुंचा पेट्रोल
- प्रदेश में जुलाई में बीते 16 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है।
- रीवा में पेट्रोल 112 रुपए और डीजल 100.95 रुपए के पार
- इस मुद्दे पर कांग्रेस राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान से राजभवन तक साइकिल यात्रा कर प्रदर्शन करेगी।
मध्यप्रदेश/भोपाल:- एक तरफ महंगाई कम नही हो रही वही देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, राजधानी भोपाल समेत बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 110 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुके हैं। वही रीवा में शनिवार को पेट्रोल 112.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.95 रुपए प्रति लीटर है, रीवा जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा महंगे हैं। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर ग्वालियर और जबलपुर में भी पेट्रोल 110 के पार जा चुका है।
प्रदेश में जुलाई में बीते 16 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। भोपाल में 1 जुलाई को पेट्रोल 107.13 रुपए प्रति लीटर था. और इसके बाद भोपाल के साथ प्रदेश के दूसरे जिलों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। ट्रांसपोर्ट महंगा होने की वजह से भी पेट्रोल-डीजल के दामों पर असर हो रहा है। कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ट्रांसपोर्ट पर भी निर्भर करते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत तय करती हैं।
जानिए क्या है आप के शहर में पेट्रोल डीजल के दाम:
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
बेंगलुरु 105.25 95.26
भोपाल 110.27 98.72
इंदौर 110.05 98.83
ग्वालियर 110.40 99.13
जबलपुर 110 98.78
अनूपपुर 109.96 98.72