देश में नहीं थम रहा "विकास" का सिलसिला, आज फिर पेट्रोल 35 पैसे हुआ महंगा, डीज़ल के इतने बढ़े दाम, जानें यहां 

नई दिल्ली : देश के पेट्रोलियम मंत्री भले ही बदल गए हो, लेकिन पेट्रोल डीज़ल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैं। आज फिर 10 जुलाई, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दाम फिर बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद आज पेट्रोल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई जबकि डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ हैं। इसके साथ ही दोनों ईंधन तेल आज फिर नई ऊंचाई छू रहे हैं। 

यहां जानें बड़े शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीज़ल के दाम 

बता दे कि देश के चार प्रमुख मेट्रो शहरों समेत कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा हैं। देश में पेट्रोल औऱ डीजल के दाम साल 2021 में बेतहाशा बढ़े हैं। अगर जनवरी से अब तक की तुलना करें तो पेट्रोल की कीमतों में ही 18 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डीजल भी करीब 16 रुपये उछला हैं। मालूम हो कि बुधवार मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ। जिसमें कई बड़े बदलाव देखें गए। नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय दिया गया है और अब तक इस अहम मंत्रालय की कमान संभाल रहे धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय दे दिया गया हैं। 

Exit mobile version