सभी खबरें

आज है WORLD FOOD DAY- जानें इतिहास और महत्व

भोपाल/पीयूष परमार:- आज भूख का दिन है मतलब आज विश्व खाद्य दिवस है आज दुनिया भर में भोजन और खाद्य पदार्थों,पोषण आहार की बातें हो रहीं हैं. इस दिन को पूरे विश्व में मनाया जाता है. इस साल की थीम (Our actions are our future- Better production, better nutrition, a better environment and a better life) अर्थात हमारा कार्य ही हमारा भविष्य है-बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतरीन जीवन है. भारत में भी आज विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है। 
आइए जानते हैं इतिहास 
WORLD FOOD DAY उस दिन की याद दिलाता है जिस दिन संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन( Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना हुई.यह संघठन कृषि और खाद्य सुरक्षा पर कार्य करता है साथ ही यह संघठन भुखमरी को रोकने के लिए भी काम करता है. 1981 से इस संगठन के आवाहन पर पूरे विश्व में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाने लगा. 
महत्व 
आज दुनियाभर के तमाम देश गंभीर भुखमरी का शिकार है जिसमे भारत(INDIA)का भी नाम है इन देशों में आज भी अनगिनत लोग भूखे पेट रात को सोने को मजबूर हैं. संतुलित और पोषण युक्त भोजन न मिल पाने के कारन ऐसे लोग गंभीर बिमारियों से जूझ रहे हैं. इससे असमय बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है. इसी लिए विश्व खाद्य दिवस का महत्त्व बढ़ जाता है.आज का दिन लोगों को प्रेरित करता है की आपके आस पास अगर कोई भूखा,दीन दुखी दिखता है तो उसे भोजन अवश्य दें. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button