सभी खबरें

आज शाम को 6 बजे सभी लोग अपने घर की छत पर जाकर "हाय हाय महंगाई" का नारा बुलंद करें…जानें क्या है ये मामला

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा (Dr Devendra Sharma) ने बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताया है उन्होंने ग्वालियर के लोगों से अपील की है कि वे रविवार यानी आज शाम 6 बजे अपने घर की छत पर खड़े होकर हाय हाय महंगाई का नारा बुलंद करें जिससे सोई हुई सरकार जाग जाए

दरअसल, प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीज़ल के अलावा रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर को तोड़ दिया हैं। जबकि कोरोना के चलते लागू लॉक डाउन के कारण काम धंधे भी बुरी तरह से चौपट हो गए हैं। वहीं, लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। 

इतना ही नहीं कालाबाजारियों और मुनाफाखोरों ने कोरोना काल को आपदा में अवसर बना लिया हैं। मुनाफाखोरों ने दवाई, खाद्य तेल, दाल सहित लगभग सभी चीजों को महंगा कर दिया है जिसने खास कर मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी हैं। 

इधर, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के विफल होते सरकारी प्रयासों को देखते हुए कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया हैं। ग्वालियर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने जनता से अपील की है कि रविवार को शाम 6 बजे सभी लोग अपने घर की छत पर जाकर “हाय हाय महंगाई” का नारा बुलंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button