सभी खबरें

नेहरू जी की पसंदीदा सिगरेट लेने आनन-फानन में भोपाल से इंदौर गया था सरकारी विमान – विश्वास सारंग

मध्यप्रदेश/भोपाल – बुधवार को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि राजभवन के वेबसाइट पर पड़े डॉक्यूमेंट यह बताते हैं कि जिस समय जवाहरलाल नेहरू भोपाल आए थे तब उनकी पसंदीदा सिगरेट लेने के लिए प्लेन भोपाल से इंदौर गया था।

राजभवन के दस्तावेजों के अनुसार जवाहरलाल नेहरू को खाने के बाद एक सिगरेट पीने की आदत थी और उनका मन पसंदीदा सिगरेट ब्रांड 555 था। जब भोपाल में उन्होंने खाना खाया और उसके बाद वह पसंदीदा ब्रांड नहीं मिला, इसीलिए आनन-फानन में एक प्लेन को इंदौर भेजा गया ताकि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पसंदीदा सिगरेट भोपाल लाई जा सके। इस बात को मुद्दा बनाते हुए सारंग ने कहा कि नेहरू परिवार ने देश को हमेशा लूटने का काम किया है और आजादी के बाद खस्ताहाल देश की हालत को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों में इस तरह से जनता का पैसा फूंकने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं को सफाई देनी चाहिए। 

मालूम हो कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पिछले काफी लंबे समय से बीजेपी के निशाने पर हैं और गाहे-बगाहे उनके ऊपर देश में तुष्टीकरण की राजनीति करने और देश को बांटने के आरोप लगते रहे हैं। इसी बीच चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर ये बड़ा खुलासा कर प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस खुलासे के बाद कांग्रेस के लिए भी मुसीबत खड़ी हो सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button