चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी प्रत्याशी समेत पांच विधायक बीजेपी में शामिल

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी प्रत्याशी समेत पांच विधायक बीजेपी में शामिल

 पश्चिम बंगाल का चुनाव बेहद करीब है इससे पहले सोमवार को  ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा. निर्वाचन क्षेत्र से डीएनसी की उम्मीदवार सरला मुर्मू समेत पांच विधायक सोनाली गुहा,दीपेंदु विश्वास,रविंद्र नाथ भट्टाचार्य व जाटू लाहिड़ी भाजपा में शामिल हो गये.इन्हे ममता बनर्जी ने टिकट नहीं दिया था जिसकी वजह से यह नाराज थे.
 एक तरफ जहां विधानसभा  चुनाव को लेकर ममता बनर्जी महिला दिवस पर कोलकाता में मार्च निकाल रही थी तो दूसरी तरफ उनके विधायक भाजपा की सदस्यता ले रहे थे .
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली.
 मार्च के दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी हर चीज का नाम अपने नाम पर करने में लगे हुए हैं वह दिन दूर नहीं जब भारत का नाम बदलकर वह मोदी कर देंगे.

Exit mobile version