सभी खबरें

क्या लड़कियों के Ripped Jeans पहनने से होता है संस्कारों का हनन? तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान पर ट्रोलर्स ने दे डाली नसीहत

क्या लड़कियों के Ripped Jeans पहनने से होता है संस्कारों का हनन? तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान पर ट्रोलर्स ने दे डाली नसीहत

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव

क्या आप सभी को भी लगता है ripped जीन्स पहनने से संस्कारों का हनन हो रहा है, अगर लड़की ripped jeans पहनती है तो वह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है? बड़ा सवाल है और आज कल चर्चा का विषय बना हुआ है। 

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनें तीरथ सिंह रावत इन दिनों अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है,इस विडियो में तीरथ सिंह रावत यह क्लाहते नज़र आ रहे हैंकि मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला NGO चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगी ?

उन्होंने कहा कि भौतिकवाद की चकाचौंध के पीछे आज यहां का नौजवान और नौजवान ही नहीं युवतियां भी भाग रही हैं। जो देखा वही करने लगते हैं। टीवी में देखा बढ़िया सी जीन्स का एडवर्टाइजमेंट तो दूसरे दिन वही आ जाती है। पहली पसंद होती है फटी हुई जींस। उन्‍होंने कहा कि जिसने फटी हुई जीन्स पहनी वो बड़े बाप का बेटा हो गया। पिता जी भी पहले पापा अब डैड हो गए। 

सीएम यहीं नहीं रुके, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पश्चिमी देश आज हमारा अनुकरण कर रहे हैं। ऋषिकेश में जाइए वहां विदेशी लोग योगा कर रहे हैं। उनका पूरा तन बदन ढका हुआ है और हम नंगा भाग रहे हैं। तीरथ सिंह रावत ने कहा फटी हुई जींस पहनना स्टेटस सिंबल हो गया है।  रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
देखिये सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान का यह video:-

https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1372282705270861825?s=19

सीएम तीरथ सिंह रावत के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ट्विटर पर #RippedJeansTwitter ट्रेंड कर रहा है.लोग सोशल मीडिया पर अपनी ripped जीन्स के साथ फोटो पोस्ट कर रहे हैं। 
 टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तराखंड CM कहते हैं, ‘जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखतेहैं..राज्य चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं.?

 कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अलका लाम्बा ने बाबा रामदेव का एक विडियो शेयर करते हुए लिखा कि बाबा राम देव की “कम फटी जिंस” पर पूरी तरह से “संस्कारी जिंस”, BJP की महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के लिए… और हैशटैग लगाया #GirlsWhoWearRippedJeans
 वीडियो देखें:-

https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1372427890218823680?s=19

यह ABP News की एक शोर्ट क्लिप है। जिसमे बाबा रामदेव न्यूज़ रिपोर्टर को ripped jeans दिखाते हुए कह रहे हैं कि हमने इसे फाड़ा भी उतना ही है जितना भारतीय संस्कृति में स्वीकृति है. रिपोर्टर ने पुचा कि आपकी जीन्स का क्या नाम रखें रामदेव जी तो बाबा रामदेव ने ठहाके लगकार कहा कि यह संस्कारी जीन्स है

इस तरह से सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की नातिन और कांग्रेस के दिग्गजों के साथ ट्रोलर सीएम तीरथ सिंह रावत को जमकर जवाब दे रहे हैं। 

आमतौर पर हम यह अक्सर देखते हैं कि लड़कियों को महिलाओं को दबाने का प्रयास किया जाता है.लोग बाहर चाहे यह बात कहें कि हमने अपने घर की महिलाओं को बेटियों को पूरी छूट दे रखी है पर कहीं न कहीं आज भी महिलाओं के पैरों में बेड़ियाँ बांधने की कोशिश जारी है।  उनके कपड़ों से लोग संस्कार देखते हैं. पर समाज में एक दूसरा वर्ग भी है जो महिलाओं को उनके कपड़ो से नहीं आंकता बल्कि उनके कर्मों से सम्मान देता है.. और जो लोग महिलाओं को उनके कपड़ों से जज करते हैं उनपर प्रहार भी करता है। देश में सभी को स्वतंत्रता है.हर तरीके से पर कुछ निम्न सोच के लोग महिलाओं को स्वतंत्र नही रहने देना चाहते हैं वह चाहते हैं उनके पैरों में जंजीर बाधना। 
इस संकीर्ण सोच से हम सबको खुद को बचाना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button