भोपाल : सरकार द्वारा किये गए उपाय नाकाफ़ी, प्रदेश के 35 ज़िलों तक पहुंचा संक्रमण

भोपाल 

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थय विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन में प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा लगभग 3000 के पास पहुँच रहा है। वहीँ अब तक प्रदेश में कुल 165 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर राजधानी की बात करें तो भोपाल में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 563 लोग संक्रमित हैं। यह संक्रमण अब प्रदेश के 35 ज़िलों तक पहुँच चूका है। साफ़ तौर पर देखा जा रहा है की प्रशासन द्वारा उठाये गए कदम अभी भी नाकाफी हैं। 

भोपाल में PHQ पर मंडराता खतरा 
राजधानी भोपाल के होमगार्ड मुख्यालय का है। यहाँ 2 अधिकारियों सहित 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद से समस्त मुख्यालय को सील कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों में दो अधिकारी एवं तीन जवान शामिल हैं। इसके तुरंत बाद डीजी/एडीजी और सभी अधिकारियों के कैबिन को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। आगामी आदेश तक मुख्यालय सील रहेगा।

वहीँ इंदौर ज़िले की बात करें तो अब तक वहां 1611 संक्रमित हो चुकें हैं जबकि 77 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर के एक निजी अस्पताल के 2 डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई गई है। हालांकि दोनों डॉक्टरों के उपचार में कोई दिक्कत नही है लेकिन सवाल ये है कि दोनों डॉक्टर जिस अस्पताल में सेवा दे रहे थे वहां इनसे संपर्क में आने के बाद और कितने लोग संक्रमित हुए हैं।
 

Exit mobile version