मिलावट पर कसावट -नरोत्तम मिश्रा

मिलावट पर कसावट -नरोत्तम मिश्रा

​​​​​​​

भोपाल। गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्‍‍‍य प्रदेश सरकार मिलावटखोरो के खिलाफ चल रहे “मिलावट पर कसावट” अभियान को और तेज करेगी ।

उन्‍होंने मी‍डिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार ने भी शुद्ध के लिये युद्ध का अभियान चलाया था लेकिन सिर्फ औपचारिकता पूरी की। सोलह हजार सेम्पल लिये लेकिन जांच मात्र 700 की हुई। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो। मिलावट की जांच होगी।

उन्‍होंने बताया कि अब तक भाजपा सरकार ने जो कार्रवाई की, उसमें 12 मिलावटखोर के खिलाफ एफआईआर की गई है। एक मिलावटखोर टूथ पाऊडर में मिलावट कर रहा था। ऐसी खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों को जेल भेजा जायगा। मिश्रा ने कहा, अभियान में सरकार किसी गरीब व्यवसायी को परेशान नहीं करेगी।'

Exit mobile version