पुलिस की मानवता :- सड़क पर कराह रही थी गर्भवती,TI ने पहुंचाया हॉस्पिटल

पुलिस की मानवता :- सड़क पर कराह रही थी गर्भवती,TI ने पहुंचाया हॉस्पिटल
मध्यप्रदेश में इन दिनों पुलिस की सख्ती और अमानवीयता की तस्वीर और वीडियोस काफी वायरल हुई है पर इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनकी मानवता वाकई काबिले तारीफ है.
भोपाल के अरेरा हिल्स थाने के प्रभारी आरके सिंह एक चेकिंग पॉइंट का जायजा लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते किनारे एक महिला दर्द से तड़प रही थी. यह देख आरके सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी को रोका और महिला के साथ मौजूद बुजुर्ग महिला से बातचीत की. इस बातचीत में उन्हें पता चला कि महिला गर्भवती है और उसे सुल्तानिया अस्पताल जाना है, लेकिन कोरोना कर्फ़्यू की वजह से उसे कोई साधन नहीं मिल रहा है.
जिसके बाद तुरंत टीआई ने इंसानियत दिखाते हुए उस महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और उन्हें अस्पताल ले गए.
और वहां के स्टाफ को भी पाबंद किया. गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ इंसानियत के उस फर्ज को भी निभा रही जिसकी जरूरत आज आम जनता को ज्यादा है. पुलिस आम जनता की हर संभव मदद कर रही है. उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है. अरेरा थाना पुलिस ने मदद के हाथ बढ़ाते हुए इलाके की झुग्गी बस्तियों में लोगों को फूड पैकेट भी उपलब्ध कराए.




