
लॉक डाउन में टीआई ने युवक पर बेरहमी से चलाए डंडे, वीडियो हुआ वायरल
रायपुर:-अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. आज फिर एक बार फिर से टीआई द्वारा युवक पर बेरहमी से डंडे चलाए गए जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media)पर वायरल हो रहा है.
https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1269523288004292608?s=19
घटना छत्तीसगढ़(Chattisgarh) के रायपुर की है जहां उरला थाना के टीआई (TI)लॉक डाउन(LockDown) के दौरान आने जाने वाले लोगों पर डंडे बरसा रहे हैं….
अभी तक या वजह सामने नहीं आ पाई है कि टीआई ने इस कारण वश लोगों पर डंडे बरसाए. पर वीडियो देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉक डाउन में घर से बाहर निकलने पर टीआई ने लोगों पर डंडे बरसाए…..