ठोंको ताली, गज़ब कर दिया गुरु, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू ने दिया इस्तीफा

- पंजाब में नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
- कहा – पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता
पंजाब/अंजली कुशवाह: कांग्रेस की पंजाब राजनीती में फिर से उठा पठक शुरू हो गयी हैं. पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने अपना इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा दिया है. जिसमें लिखा है कि वे पंजाब के भविष्य और लोगों के भले से समझौता नहीं कर सकते. समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है. मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा.बता दें सिद्धू को 18 जुलाई को ही पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था.
नवजोत सिद्धू कर रहे हैं सैद्धांतिक राजनीति
मिली जानकारी के अनुसार इस बारे में सिद्धू के मीडिया एडवाइजर सुरिंदर डल्ला का कहना हैं कि नवजोत सिद्धू सैद्धांतिक राजनीति कर रहे हैं. नई सरकार ने कांग्रेस हाईकमान के नए 18 सूत्रीय फार्मूले पर कोई काम नहीं किया. पिछले 5 दिनों में नई सरकार में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला.
सामने नहीं आयी इस्तीफे की वजह
सूत्रों के मुताबिक सिद्धू के इस्तीफे देने की वजह फ़िलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कैप्टन के इस्तीफ़े के बाद सिद्धू को पंजाब का CM नहीं बनाए जाने से वो नाराज चल रहे थे. इसके अलावा मंत्री पद और मंत्रालय बंटवारे में सिद्धू की नहीं चली. मंगलवार को मंत्रालय बांटे गए तो गृह विभाग सुखजिंदर रंधावा को दे दिया गया. जिसके बाद दोपहर में सिद्धू का इस्तीफा सामने आया है.
पंजाब में जारी हैं सियासी उठा पठक
नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस में हुई बगावत के नतीजे के तौर पर 18 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद, 20 सितंबर को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था. हालांकि, उनके मंत्रिमंडल में अपनी राय को तरजीह न मिलने से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज बताए जा रहे थे.
बहराल, अब आगे देखना होगा कि सिद्धू के इस फैसले के बाद पंजाब की राजनीती में क्या नया मोड आता हैं.



