खोजें

इराक के बगदाद में एयरपोर्ट पर दागे गए 3 रॉकेट, हमले में हुई 8 की मौत

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इराक के बगदाद में एयरपोर्ट पर दागे गए 3 रॉकेट, हमले में हुई 8 की मौत

इराक के बगदाद में एयरपोर्ट पर दागे गए 3 रॉकेट, हमले में हुई 8 की मौत

बगदाद हवाई अड्डे पर रॉकेट से हमला किया गया है.इस हमले में अब तक 8 की मौत हुई है लेकिन सूत्रो के मुताबित और भी लोगो की मौत हो सकती है यानि की संख्या बढ़ सकती है। इराकी सुरक्षा अधिकारी ने हमले की जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक तीन रॉकेट दागे गए. रॉकेट गिरने के बाद वहां मौजूद वाहनों में आग लग गई. सूत्रों ने बताया कि रॉकेटों ने पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस से जुड़े दो वाहनों से टकराई. यह वाहन हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे थे. अभी तक किसी भी संगठन ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

घटनास्थल को पुलिस ने लिया कब्जे में

हमले के बाद पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. इलाके को खाली करवा लिया गया है. राहत और बचाव के कार्य जारी है. मौके पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है.

 

 

Exit mobile version