
Vidisha News
मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले के तहसील लटेरी के ग्राम काला देव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विदिशा तहसील लटेरी के उनारसीकला क्षेत्र के ग्राम काला देव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनो बच्चे खेत से अपने घर साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बोलोरो जीप की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे कई फिट दूर उछलकर जा गिरे और वहीं उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गए ,उनारसीकला थाना प्रभारी बनवारीलाल मालवीय द्वारा उक्त तीनों शवों को पुलिस वाहन से लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां तीनों मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मद्देनज़र समस्त देश में लॉक डाउन है उसके बावजूद रोड पर गाड़ियां और लोग दोनों ही सडकों पर देखे जा सकते हैं| इससे पहले भी रविवार को सीधी में भी एक रोड हादसे में 4 लोग घायल हो गए थे |
(संवाददाता कमलेश जाटव कि रिपोर्ट)