सभी खबरें

Barwani : लॉकडाउन में सुबह तीन घंटे ही मिलेंगी सब्जी, दूध के लिए इस समय का हुआ निर्धारण

Barwani News : कोरोना के कहर के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है. इस वायरस रूपी अदृश्य दुश्मन को पराजित करने के लिए लोगों को २१ दिनों तक घर में ही रहने के आदेश दिए गए हैं. इस बाबात गुरुवार की शाम बड़वानी जिलाधिकारी अमित तोमर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों और जन प्रतिनिधियों को बताया कि लॉकडाउन के दौरान किराना, फल और सब्जी की दुकानें सुबह 8 से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं दूध डेयरी से संबंधित दुकाने सुबह 7 से 11 बजे तक एवं शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी. इसके अलावा अन्य समय घर से बाहर निकलना पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अनुरोध किया कि इस निर्देश का लोग सख्ती से पालन करें.
    
किराना समानों की होगी होम डिलीवरी

इसके बाद जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे व्यापारी जो किराना समानों की होम डेलिवरी को तैयार हैं,  उनकी सूची बनाकर उनके मोबाईल नंबर को प्रसारित किया जाये। जिससे कि लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े. साथ ही उन्होंने इन व्यापारियों के नाम एवं मोबाईल की जानकारी जिला कन्ट्रोल रूम को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । 

नहीं वसूल सकेंगे मुंहमांगी कीमत 

जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यापारियों से मूल्य की सूची भी प्राप्त करें, जिससे अधिक भाव लेने की शिकायत की संभावना ना रहे। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि होम डेलिवरी सेवा के लिये अधिकतम 10 रूपये का शुल्क ही लिया जा जाए.

गाँव लौटे लोगों को चिन्हित किया जाए 

विडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से महानगरों से गांव में लौटने वाले लोगों की सूची अद्यतन करवाए। जिससे कि इन लोगो को होम कोरोन्टाइन में 14 दिनो के लिये निरीक्षण में रखा जा सके। साथ ही यह लोग अपने घरों में ही रहे, इसकी जिम्मेदारी भी उस क्षेत्र के सरपंच एवं पंचों को दी जाये। 

गठित हुई रेपिड रिस्पांस टीम एवं मोबाईल मेडिकल टीम

साथ ही जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर एक रेपिड रिस्पांस टीम और दो-दो मोबाईल मेडिकल टीम का गठन भी स्वास्थ्य विभाग की मदद से करें और राजस्व अधिकारी इन टीमों के कार्य की समीक्षा भी करते रहे, जिससे प्रभावशाली तरीके से कोरोना वायरस को रोकने के प्रयास को सफलता मिल सके।

संवाददाता हेमंत की रिपोर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button