मंदसौर:-टांग दूंगा लटका दूंगा सिर्फ जुमलेबाज़ी! आबकारी मंत्री के क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर

मंदसौर:- आबकारी मंत्री के क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 3 की मौत तीन की हालत गंभीर
मंदसौर:– आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय हैं, मंदसौर जिले के गांव में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दूसरी तरफ 3 अन्य लोगों की हालत गंभीर है.
बताते चलें इससे पहले मध्य प्रदेश में पूर्व में जहरीली शराब पीने की वजह से काफी मौतों का मामला सामने आया है.
मंदसौर में जिनकी मौत हुई है उन लोगों ने शनिवार रात शराब पी थी. जिसमें से एक मनोहर बागरी की मौत रात में ही हो गई थी जबकि दो अन्य घनश्याम और श्याम लाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
शराब से हुई मौत को लेकर प्रशासन अब हरकत में आ चुका है. एसपी और कलेक्टर ने उस जगह को जेसीबी से जमींदोज करा दिया है जहां शराब बिक रहे थी. कलेक्टर ने इस मामले पर आबकारी एसआई नरेंद्र डामोर को निलंबित कर दिया है. इस पूरे मामले का आरोपी गांव का ही पिंटू सिंह है जो फरार है. बताते चलें कि बीते 2 साल में मध्यप्रदेश में सिर्फ जहरीली शराब पीने से 40 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है.
शराब कांड पर सियासत :-
ज़हरीली शराब को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर रही है.इस बार फिर कमलनाथ ने जहरीली शराब को लेकर शिवराज सरकार का घेराव किया है और उन्होंने कहा कि उज्जैन मुरैना भिंड ग्वालियर के बाद अब एक और शराब कांड प्रदेश के आबकारी मंत्री के क्षेत्र में यह स्थिति है. वही आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.




