अजय सिंह और अरुण यादव से इस दिग्गज नेता ने बंद कमरे में की चर्चा, हाई कमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट… हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल : गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने प्रदेश के सिर्फ दो कांग्रेस नेताओं से भेंट की। इनमें से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और दूसरे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हैं।
इन दोनों नेताओं से बंद कमरे में संजय कपूर ने चर्चा की। अलग-अलग किन मुद्दों पर चर्चा हुई यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी में उभर रहे असंतोष के स्वर को लेकर खुलकर बातचीत हुई हैं। खबर ये भी है कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई हैं।
मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ आवाज उठाते हुए दोनों ही नेता अरुण यादव और अजय सिंह पिछले दिनों मुखर हुए थे। जिसके बाद प्रदेश में काफी बवाल मचा था।
बहरहाल अब संजय कुमार ने दोनों दिग्गज नेताओं से बंद कमरे में चर्चा की हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं का मनाने का प्रयास किया गया हैं।
वहीं, दूसरी तरफ खबर ये यह भी है कि संजय कपूर पूरे प्रदेश की राजनीति की स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे है, जो शीघ्र ही प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक को सौंपी जा सकती हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस के अंदर मचे घमासान को थामने के लिए अब पार्टी हाईकमान ने दखल दिया हैं। इसका क्या असर होता है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।