सभी खबरें

BREAKING NEWS – एक-दो नहीं बल्कि तीन राजधानियां बनने जा रही हैं इस प्रदेश की

एक-दो नहीं बल्कि तीन राजधानियां बनने जा रही हैं इस प्रदेश की

  •  आंध्रप्रदेश राज्य में अब तीन राजधानियों को बनाया जा रहा है।

जिसमें अमरावती,विशाखापट्टनम,कुर्नूल को शामिल किया गया है।

राज्य के वित्त मंत्री ने कहा. अमरावती विधि, विशाखापट्टनम कार्यकारी और कुर्नूल न्यायिक राजधानी बनेगी।
चार भागों में बंटेगा राज्य
    नए कानून के मुताबिक राज्य को चार भागों में बांटा जाएगा। हर जोन(zone) में तीन से चार जिले होंगे।
    कैबिनेट द्वारा तीन राजधानियां बनाने के बिल को पास किए जाने के विरोध में किसानों ने रैली निकाली।
अमरावती विपक्ष के विरोध के बीच आंध्र प्रदेश विधानसभा में सोमवार को राज्य में तीन राजधानियां बनाए जाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। इनमें विशाखापट्टनम, कुर्नूल और अमरावती का नाम शामिल है। इसका मकसद सभी जगह पर समान रूप से किया जाना है।
पूर्व-मुख्यमंत्री ने किया विरोध
 राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अलग.अलग राजधानियां बनाने का विरोध किया। इसके विरोध में किसानों नें भी प्रदर्शन किया इसका एक नमूना अमरावती में देखनें को मिला जहां  किसानों ने इस बिल को पास किए जाने के विरोध में रैली निकाली।
वित्तमंत्री ने रखा प्रस्ताव
 वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने बिल पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा सरकार राज्य को चार भागों में विभाजित करके जोनल डेवलपमेंट लागू करना चाहती है। हर जोन में तीन से चार जिले होंगे जो हर क्षेत्र में समान विकास कार्य को सुनिश्चित करेंगे।  

 जोनल डेवलपमेंट बोर्ड स्थापित होंगे

वित्त मंत्री ने कहा, हम जोनल डेवलपमेंट बोर्ड स्थापित करेंगे जो विकासकार्यों को गति देने का काम करेगा।  इसमें विधि संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।
 इस लिहाज से अमरावती विधि राजधानी होगी, जबकि विशाखापट्टनम कार्यकारी राजधानी बनाई जाएगी। कुर्नूल अर्बन,न्यायिक राजधानी होगा।
 राज भवन और सचिवालय विशाखापट्टनम में स्थानांतरित होगा।
 विरोध प्रदर्शन किया गया

कैबिनेट की बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी नेताओं के साथ विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अमरावती, विजयवाड़ा और गंटूर में नेताओं को हिरासत में लिया गया। राज्य के 29 गांवों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button