पॉलिटिकल डोज़

ये प्रदेश RSS और बीजेपी की एक लैबोरेट्री है – मल्लिकार्जुन खड़गे

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। मंगलवार को कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मसूद के समर्थन में सभा को संबोधित करने भोपाल पहुंचे। जहां उन्‍होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, एक व्यक्ति आपने आपको कह रहा है मैं शिवराज हूं। ऐसे तो मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन मैं भी भगवान का अवतार हूं। अगर यहां का वातावरण कोई खराब कर सकता है तो वो केवल बीजेपी और RSS हैं।

खड़गे ने कहा कि, ये केवल भाषण करते है। भाषण से पेट नही भरता। मोदीजी कही भी जाते है केवल भाषण देते है। मणिपुर में क्या हो रहा है पर वह नहीं गए जहा चुनाव है वहा जा रहे। केवल चुनाव प्रचार कर रहे। आप बस चुनाव ले लिए काम करते है तो आप डेमोक्रेसी के लिए नही हो। हमारी गवर्नमेंट तो आएगी हम 150 से ऊपर आ रहे हैं। मोदी साहब माचिस की पेटी रखते हैं और शाह साहब पेट्रोल रखते हैं हमेशा अपने साथ। अगर आज आपको वोटिंग की पावर मिली है तो वो बाबा साहब अम्बेडकर और नेहरु जी की वजह से मिला।

गरीब दलित के मुंह पर पेशाब करता है तो तुम्हें कोई अधिकार नहीं इस प्रदेश में रहने का। इसके बाद उनका घर पर बुलाकर उनके पैर धो रहे। इन आदिवासियों का उद्धार केवल पैर धोने से नहीं होगा। किसी को लुभाने के लिए नहीं कर रहे हम देश को मजबूत रखने के लिए कर रहे हैं हम। उनके जैसे झूठ बोलते नहीं आता हमको।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button