BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खरगोन में किया रोड शो

खरगोन। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता भी मध्यप्रदेश पर नजर गड़ाए हुए हैं। जिसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक सप्ताह में दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा ने आज शुक्रवार को खरगोन में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे से सभा स्थल तक रोड शो किया. जनसभा को संबोधित किया. उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे. इससे पहले भोपाल में पीएम मोदी को रोड शो होना था, लेकिन वो कैंसिल हो गया था।
दरअसल खरगोन के नवग्रह मेला मैदान में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है. सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की. उन्होंने नवग्रह कॉरिडोर के निर्माण की भी घोषणा की. सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा।
.jpeg)



