
Ram Mandir LIVE:- पीएम मोदी के साथ ये दिग्गज नेता करेंगे मंच साझा, पूजन के तुरंत बाद होगा पीएम का संबोधन
अयोध्या/गरिमा श्रीवास्तव:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मंच साझा करेंगे.
पूरे अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल है. प्रधानमंत्री दिल्ली से रवाना हो चुके हैं कुछ ही वक्त में वह लखनऊ पहुंच जाएंगे लखनऊ पहुंचने के बाद वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से अयोध्या जाएंगे.
अयोध्या के लोगों का कहना है कि आज भगवान राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर हम सब की शक्ति दोगुनी हो गई है. अयोध्या में रामलला को सजाया गया है 100 नदियों का जल 2000तीर्थ स्थलों की मिट्टी ली गई है.
भगवान राम आज दो तरह की खास पोशाक पहनेंगे.एक हरे रंग की पोशाक होगी और दूसरी केसरिया रंग की और यह पोशाक नौ रत्नों से जड़े होंगे.