सभी खबरें

3 महीने तक नही कटेगा आपकी सैलरी का ये पैसा

3 महीने तक नही कटेगा आपकी सैलरी का ये पैसा

अगर नौकरी करते है और आपको अपनी सैलरी की चिंता है तो सरकार के कुछ नियम है जिसके अंतर्गत आने पर आपकी सैलरी का PF  का पैसा नही कटेगा है जी हां, अगले तीन महीनों के लिए आपकी सैलरी से पीएफ का पैसा नहीं कटेगा बशर्ते इन नियमों को आपका नियोक्ता पूरा करता हो.
क्या कहा सरकार ने
भारत सरकार ने कहा है कि अगले तीन महीनों के लिए नियोक्ता और कर्मचारी (12 फीसदी प्रत्येक) के योगदान का भुगतान करेगी. यदि आपकी स्थापना में 100 कर्मचारी हैं और उनमें से 90 फीसदी कर्मचारी 15000 रुपये महीना से कम कमाते हैं. यह आपको वित्तीय रूप से लाभान्वित करेगा और आपके पेरोल पर कर्मचारियों की निरंतरता को भी बनाए रखेगा. कृपया इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सभी कर्मचारियों को वेतन देना और समय पर ईसीआर दाखिल करना सुनिश्चित करें. जिन संस्थानों में कम से कम 100 कर्मचारी हैं और 90 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी 15,000 रुपये से कम है तो आपको सरकार के इस फैसले का फायदा मिल सकता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button