कभी कमलनाथ के साथ रहे इस पूर्व विधायक ने की कमलनाथ की आलोचना, लगाया ये गंभीर आरोप, किया ये दावा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले सियासी उठापठक तेज़ हो रहीं हैं। जल्द ही मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें से 16 सीटें ग्वालियर चंबल (Gwalior Chambal)की हैं। यहां बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP Leader Jyotiraditya Scindia) का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता हैं। कांग्रेस का कहना है कि वो यहां से सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगी।
इसी बीच कांग्रेस (Congress) से बगावत कर बीजेपी (BJP) का दामन थामने वाले एदल सिंह कंसाना (Adal Singh Kansana) ने बड़ा दावा किया हैं। कंसाना का दावा है कि ग्वालियर चंबल की 16 में से 16 सीट बीजेपी जीतेगी। कांग्रेस और कमलनाथ (Kamalnath) किस बात पर यहां लड़ेंगे चुनाव? शिवराज (Shivraj), सिंधिया (Scindia), नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) इनके मुकाबले आखिर कांग्रेस में कौन चेहरा हैं? कंसाना का कहना है वक़्त बता देगा आखिर जनता किसके साथ खड़ी हैं।
इतना ही नहीं बागी विधायक एदल सिंह कंसाना ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ जमकर हमला बोला। कभी कमलनाथ सरकार में रहे एदल सिंह कंसाना ने कमलनाथ (Kamalnath) पर कांग्रेस को बर्बाद करने के आरोप लगाए। कंसाना तो यहां तक कह गए कि कांग्रेस को बर्बाद करने में कमलनाथ का बड़ा हाथ हैं। आज कांग्रेस जिस मोड़ पर खड़ी है उसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ही जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ ने विधायकों को मिलने तक का वक़्त नहीं दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े नेताओं का अपमान किया गया।
.jpeg)
.jpeg)


