21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अशोक नगर:- भाजपा से कांग्रेस में आए इस नेता का छलका दर्द, कहा "मेरे वकील कमजोर इसीलिए नहीं मिला टिकट"

यह कांग्रेस नेता जो सोचकर भाजपा की पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए थे, उनके सारे ख्वाब धरे के धरे रह गए. कांग्रेस पार्टी के तरफ से भी इन्हें टिकट नहीं मिली जिसको लेकर अब इनका दर्द जनता के सामने छलक उठा.

भाजपा से कांग्रेस में आए इस नेता का छलका दर्द

 अशोकनगर/गरिमा श्रीवास्तव:-  मध्य प्रदेश की बदलती राजनीति में दलबदल कार्यक्रम लगातार जारी है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस में शामिल हुए इस नेता के सपनों पर पानी फिर गया. गोपाल कोल को अशोक नगर(Ashok Nagar) सीट से टिकट नहीं मिला. उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस अशोकनगर सीट से उम्मीदवार बनाएगी पर कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर दी और उन्हें जगह नहीं मिली. 

 जिसके बाद गोपाल कोल(Gopal Kol) ने कहा कि उनका वकील कमजोर था इसीलिए उन्हें टिकट नहीं मिली. आशा दोहरे के वकील की बात मानी गई लिहाजा उन्हें टिकट मिल गया… 

 मध्यप्रदेश(MP) की बदलती ना आए राजनीति में एक के बाद एक राजनेताओं की नाराजगी सामने आ रही है. वहीं भाजपा(BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही पार्टी ने उपचुनाव(By-Election) के लिए कमर कस ली है. 

 अब देखना यह होगा कि गोपाल कोल की नाराजगी से क्या कांग्रेस पार्टी पर कोई असर पड़ता भी है या नहीं….? 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।