सभी खबरें

Ram Mandir निर्माण के लिए ये कांग्रेस नेता आए आगे, किया 1 लाख 1 हज़ार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान… 

मध्यप्रदेश/इंदौर – अयोध्या में आज इतिहास रचा गया हैं। आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में इसको लेकर सियासी दौर शुरू हो गया हैं। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा अब कांग्रेस के नेता राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आकर एक लाख एक हजार रुपए की सहयोग राशि दान की हैं। दरअसल, इंदौर के बीजेपी नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 किलो वजनी चांदी की ईंटें भेट की हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने आगे आकर 1 लाख 1 हजार रुपए मंदिर निर्माण के लिए अपनी सहयोग राशि भेजवाई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button