नकली है ये ब्रांडेड शुद्ध घी, नकली घी बनाने की फैक्ट्री मिली आरोपी गिरफ्तार

नकली है ये ब्रांड शुद्ध घी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, देखकर हैरान अधिकारी
जबलपुर/ भारती चनपुरिया : – जबलपुर (Jabalpur)रांझी पुलिस(Ranjhi Police) और क्राइम ब्रांच(Crime Branch) की टीम ने छापेमारी कर नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है ।अभी खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट और रेट बदलने का मामला ठंडा नहीं पड़ा है और यहाँ लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली एक और खबर रांझी के बड़ा पत्थर से सामने आई। अब बताया ये जारहा है की आरोपी 80 रुपए की लागत में नकली घी तैयार कर 250 रुपए प्रति किलो की दर से बेचता था। कहा ये जा रहा है की वह घूम-घूम कर किराना दुकानों पर भी घी की सप्लाई करता था।
रांझी टीआई(TI) आरके मालवीय (RK Malviy) ने कहा कि सुबह मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बड़ा पत्थर निवासी विष्णु गुप्ता(Vishnu Gupta) के घर दबिश दी गई।टीआई ने बताया की मौके से लगभग 5 क्विंटल तैयार मिलावटी घी और अन्य सामान जब्त हुआ। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया। खाद्य विभाग ने जब्त नकली घी की सैम्पलिंग ली है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
शहर की सभी दुकानों पर करता था सप्लाई : –
नकली घी बनाने की फैक्ट्री मिली 80 रु में बनाकर 250 में बेचता था
रांझी थानांतर्गत बड़ा पत्थर की घटना,
अपने घर के सामने खोली थी दुकान : –
आरोपी विष्णु गुप्ता ने घर के सामने नारायण ऑयल स्टोर नाम से दुकान खोली थी। इस दुकान की आड़ में वह नकली घी बनाता था।कहा जाता है कि इसके पहले भी उसे नकली घी बनाने के मामले में पकड़ा गया था। इसके बाद भी उसने फिर अपना काम चालू कर दिया है। पुलिस की ये कार्रवाई खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली के लिए भी सवाल उठाने वाली है। एएसपी (SSP)अगम जैन ने बताया कि प्रतिवेदन तैयार कर फूड विभाग को हैंडओवर किया गया है।




