सभी खबरें

रायपुर नवोदय विद्यालय के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव      

रायपुर नवोदय विद्यालय के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव                                                                                                                   छत्तीसगढ़/शिवेंद्र तिवारी:- रायपुर के नवोदय विद्यालय में 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्कूल के हॉस्टल में लगभग 250 बच्चे रहते है जिसको अब कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है और सभी बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है और सम्पर्क में आए सभी लोगो की जांच की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7189 नए मामले सामने आए और ओमीक्रॉन के कुल 415 मामले हो गए है। और 387 लोगों की मौत हो चुकी है।देश में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के कुल 77032 केस सक्रिय है। जिसको देखते हुए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। क्रिसमस और न्यू ईयर की नाइट लेट पार्टी मनाने पर भी रोक लगा दी गई है। कई जगह धारा 144 भी लागू कर गई दी है। ओमीक्रॉन के मामले भी दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रहे है।तीसरी लहर के आने की आशंका को देखते हुए सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। तीसरी लहर के फरवरी में चरम पर रहने की आशंका जताई जा रही है।   
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button