सभी खबरें

तीसरी लहर : केंद्र-राज्य सरकारों के साथ साथ PM Modi भी सतर्क, कर रहे है ये काम

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। देश के 11 राज्यों में अब तक कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। यही कारण है कि दूसरी लहर में डेल्टा के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार और तमाम राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। 

वहीं, मोदी सरकार कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाए। यही कारण है कि पीएम मोदी ने योगदिवस यानी 21 जून से पूरे देश में 18+ आयुवर्ग के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने का महाअभियान शुरू किया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देशभर में तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। लिहाजा, किसी भी संभावित बड़े खतरे से पहले प्रधानमंत्री टीकाकरण अभियान को लेकर सतर्क हैं। पीएम मोदी लगातार वैक्सीनेशन प्रोग्राम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बता दे कि देशभर में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button