सभी खबरें

रायसेन:- स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर के सामने की गयी ATM को तोड़ने की कोशिश, चोर नहीं हो पाए सफल

रायसेन:- स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर के सामने की गयी ATM को तोड़ने की कोशिश, चोर नहीं हो पाए सफल 

रायसेन/अमित दुबे :- रायसेन में डॉ प्रभुराम चौधरी के कार्यालय के सामने स्थित AU स्माल फाइनेंस बैंक के ATM को तोड़ने की कोशिश की गयी। पर चोर नाकामयाब रहे। बता दें कि कल रात लगभग 3 बजे चोर ATM से चोरी करने की फिराक में गैस कटर सहित अन्य औजार लेकर चोरी करने पहुँचे थे, 

पर वह एटीएम तोड़ने में सफल नहीं हो पाए।

पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

बता दें कि ATM एवं बैंक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के रायसेन स्थित कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। 
सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा भी दिख रहा है। 

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरी टीम जाँच में जुटी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button