सभी खबरें

चोरों की पुलिस प्रशासन को चुनौती, कड़ी सुरक्षा के बीच IPS अधिकारी के घर के सामने चंदन का पेड़ उड़ा ले गए, उठे सवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली से क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार बना हुआ हैं। यहां आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालही में यहां शिवराज कैबिनेट के मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले पर चोरो ने हमला बोला था, और चंदन के पेड़ काट लिए थे। हालांकि, इस दौरान वो सफल नहीं हो सके।  

इसी बीच अब चार इमली इलाके में सीबीआई दफ्तर के पीछे स्थित डी सेक्टर में रहने वाले एक आईएएस अधिकारी आईपीएस मकरंद देउस्कर के घर के सामने भी चंदन के पेड़ लगे हैं। अब चोर वहां से पेड़ों को काटकर लकड़ी अपने साथ ले गए हैं। चोरी की यह वारदात  के घर के सामने हुई हैं। आईपीएस-आईएएस के बंगलों वाले इन इलाकों में 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा रहती हैं। चोरों की इस करतूत के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। 

खास बात ये है की इस इलाके में मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक सहित आईपीएस और आईएएस के बंगले हैं। बावजूद इसके इस इलाके में चोरी की घटनाए लगातार सामने आ रहीं हैं। 

बताया जा रहा है कि नर्सरी में लगे चंदन के करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ को चोरो ने गायब कर दिया। चोरों ने बड़ी सफाई से पेड़ को काटा। चोर पेड़ का सिर्फ तना ही ले गए। टहनियां और पत्ते मौके पर ही छोड़ गए। पेड़ काटने के लिए किसी आधुनिक मशीन और चोरी की लकड़ी ले जाने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया। 

इधर, घटना सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चंदन चोरों के बारे में सुराग नहीं मिल सका हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button