खोजें

होली के लिए मशहूर ये 10 गाने, जिसे सुनते ही आपके कदम थिरकने लगेंगे

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

कहते हैं होली रंगो और मस्ती का त्यौहार है। और होली में गाने न हो तो फिर मस्ती कैसी। होली (Holi 2020) के ये 10 सुपरहिट गाने,

 

कहते हैं होली रंगो और मस्ती का त्यौहार है। और होली में गाने न हो तो फिर मस्ती कैसी। होली (Holi 2020) के ये 10 सुपरहिट गाने, जिनके बिना होली अधूरी रहती है। होली पर ये गाने आपके त्यौहार को और भी रंगीन बना देते हैं।

भोपाल: सबके दिमाग में इस समय होली यानी रंगो का त्यौहार चल रहा होगा। होली (Holi Festival) के त्यौहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। 9 मार्च (9 March) को होलिका दहन है और 10 मार्च (10 March) को देशभर में होली यानी रंगों के साथ खेली जाएगी। रंग, गुलाल, गुझिया और मालपुओं की मिठास के साथ बॉलीवुड (Bollywood) के गानों का भी अपना एक अलग मजा है। होली का त्यौहार रंगों से रंगने और झूमने-नाचने का दिन होता है। अगर होली में नाच-गाना न हो तो होली का त्यौहार फीका-फीका लगता है। इसलिए लोग होली के आने से पहले ही गानों की लिस्ट तैयार कर लेते हैं। आइये अब हम आपको ऐसे ही होली के सबसे सुपरहिट 10 हिन्दी गानों ( Holi Songs 2020 ) के बारे में बताएंगे जो आपकी होली को और भी रंगीन बना देंगे।

1 अरे जा रे हट नटखट
2 आज न छोड़ेंगे
3 जय जय शिव शंकर
4 होली के दिन दिल खिल जाते हैं
5 रंग बरसे भीगे चुनर वाली
6 जोगी जी धीरे-धीरे
7 होरी खेले रघुवीरा
8 डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
9 बलम पिचकारी
10 होली में रंगीली  

 

Exit mobile version