New Delhi : अरविन्द केजरीवाल के साथ इन 6 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Bhopal Desk, Gautam
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। उनके साथ 6 और मंत्रियों ने गोपनीयता और पद की शपथ ली। उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं. हालांकि विभाग का आवंटन होना अभी बाकी है। उम्मीद थी की पीएम नरेन्द्र मोदी भी शपथ समारोह में शामिल होंगे लेकिन अपने वाराणसी दौरे के कारण वे नहीं पहुँच पाए।

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि आतिशी और राघव चड्ढा को भी नई कैबिनेट में मौका दिया जा सकता है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पुरानी टीम के साथ ही अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया। अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने घर एक डिनर पार्टी रखी थी। इस डिनर पार्टी में इन विधायकों को बुलाया गया था जिन्होंने आज उनके साथ शपथ ली। पार्टी के किसी और नेता को इसमें नहीं बुलाया गया था।

पहले कौनसे विभाग संभाल रहे थे मंत्री

Exit mobile version