
कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो नाराज होकर भाजपा में शामिल हुए यह वरिष्ठ नेता
मध्य प्रदेश में मार्च महीने से ही फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है. जबसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 बागी विधायकों के साथ भाजपा में आए तब से पार्टी बदल कार्यक्रम चल रहा है.
इसी बीच कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज यह नेता भाजपा में शामिल हुए. 4 दिन में 3 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. चंबल के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के बाद अब मुरैना और बंद से भी बगावत देखने को मिल रही है. यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार रहे सत्येंद्र सिंह तोमर और विंध्य के कद्दावर कांग्रेस नेता और 2018 में मैहर से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे श्रीकांत चतुर्वेदी ने कांग्रेस का हाथ हमेशा के लिए छोड़ दिया. “नाथ” का “हाथ” छोड़ इन लोगों ने अब “कमल” का दामन थाम लिया.
श्रीकांत चतुर्वेदी ने कल यानि शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री, साथ ही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
मध्यप्रदेश में देखा जा रहा है कि उपचुनाव के पहले दल बदल कार्यक्रम जारी है. चुनाव आयोग ने कल घोषणा की है कि 29 सितंबर को उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच कितने नेता और कार्यकर्ता इधर से उधर जा रहे हैं.