Corona Virus : प्रदेश के इन 8 जिलों को किया गया लॉक डाउन, बढ़ सकती है लोगों की दिक्कतें…!

मध्यप्रदेश – मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस के मरीज मिलते ही प्रदेश के आठ जिलों लॉक डाउन कर दिया गया। मध्य प्रदेश के इन जिलों में सिवनी, रीवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और बैतूल को लॉक डाउन किया गया हैं। बता दे कि जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में रविवार से 14 दिन के लिए लॉक डाउन रहेगा।

जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचान के लिए शनिवार को ही लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जिससे की कोरोना वायरस को रोका जा सके और लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके।

वहीं, इस वायरस से बचने के लिए आज देश भर में जनता कर्फ्यू लगाया गया हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश के लोगों से अपील की गई है कि वे जनता कर्फ्यू को पालन करें और 22 मार्च की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी अपने घरों के अंदर ही रहें। 

 

Exit mobile version