
मध्यप्रदेश/जबलपुर: मध्यप्रदेश में भी अब स्पूतनिक V वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है| जबलपुर में एक निजी अस्पताल को स्पूतनिक V के 1200 डोज़ मिले हैं।
यहां स्पूतनिक V वैक्सीन के एक डोज के लिए 1145 रुपए देने होंगे। इस वैक्सीन का दूसरा डोज 21 दिन बाद लगेगा| बता दें की इसकी शुरूआत में पहले दिन स्पूतनिक V वैक्सीन के 100 डोज लोगों को लगाए जाएंगे।
इसके पहले कल राजधानी भोपाल में भी इस वैक्सीन के लगने की शुरूआत हुई थी| यहां पर भी एक निजी अस्पताल में स्पूतनिक V वैक्सीन लगाई जा रही है, यहां भी इस वैक्सीन के एक डोज के लिए 1145 रुपए चुकाने होंगे।
बता दें की कोविन पोर्टल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही नागरिक यह वैक्सीन लगवा सकते हैं।