ये हैं विश्व के मशहूर ज्योतिषी, सच साबित हुईं इनकी भविष्यवाणियां

देश और दुनिया में ज्योतिष के क्षेत्र में कई जाने-माने ज्योतिषाचार्य या भविष्यवक्ता रहे हैं। वर्तमान में बैठकर आने वाले समय के लिए की गई इनकी भविष्यवाणी एकदम सटीक साबित हुई है। राजनीति से लेकर खेल तक इनकी एक-एक बात ने सच्चाई का सबूत पेश किया है। किसी राजनेता की मौत तो दुनिया में आने वाले संकट और भूकंप पर की गई इनकी भविष्यवाणी जब सच हुई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ऐसे में बात करें दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं की जिनकी भविष्यवाणी वाकई में सच साबित हुई है।
डॉ. अजय भांबी
देश में बेजान दारुवाला के साथ डॉ. अजय भांबी का नाम भी ज्योतिष की दुनिया में काफी मशहूर है। भांबी को नक्षत्र ध्यान का अच्छा जानकार माना जाता है। यही कारण है कि वह देश नहीं दुनिया में भी प्रसिद्धि पा चुके हैं। उन्होंने देश और दुनिया में होने वाली कई ऐसी घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की जो धरातल पर सच साबित हुई। इनकी सबसे सटीक भविष्यवाणी सत्ता में बीजेपी का आना और नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना था जो आगे चलकर सच साबित हुई।
आचार्य विशाल शर्मा
मध्यप्रदेश के ह्रदय स्थल भोपाल में जन्मे आचार्य विशाल शर्मा का नाम ज्योतिष की दुनिया में सबसे खास माना जाता हैं। आचार्य शर्मा ने कम उम्र में बड़े बड़े ज्योतिषाचार्यों के सामने अपने ज्ञान का लोहा मनवा लिया। जिसके चलते 12 साल की आयु में ही विशाल शर्मा को प्रखर ज्योतिष आचार्यों के नाम से जाना जाने लगा। इनका जन्म 25 अक्टूबर 2000 को खरगोन के पास एक छोटे से ग्राम में धनतेरस के दिन हुआ। आपको बता दें कि छोटी-सी उम्र में ही आचार्य शर्मा की कई भविष्यवाणियाँ सही साबित हुई, जिसके चलते उनके पास लोगों का ताँता लगा रहता है। आचार्य विशाल शर्मा ज्योतिष, कर्मकांड के साथ साथ समाज सेवा के कार्यों में भी आगे रहते हैं।
बाबा वेन्गा
ज्योतिष के क्षेत्र में बाबा वेन्गा का नाम भी बेहद खास माना जाता हैं। बुल्गारिया में 1911 में जन्मी वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा (बाबा वेन्गा) मात्र 12 साल की उम्र में हादसे का शिकार हो गई थीं जिसके कारण उनकी दोनों आखों की रोशनी चली गई थी। जिसके बाद उन्हें आभास हुआ कि कुदरत में भविष्य में होने वाली घटनाएं उनको नजर आने लगी हैं। सन 1918 में उन्होंने अमेरिका में 9/11 हमले की भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई। बता दें कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति होंगे। वेन्गा ने वर्तमान साल में यूरोप के आर्थिक पतन के बारे में भी भविष्यवाणी की थी, साथ ही वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या के प्रयास की भी भविष्यवाणी कर चुकी हैं. वेन्गा ने भविष्यवाणी की है कि पुतिन को उनके देश के भीतर खतरा है।




