सभी खबरें

फिलहाल नहीं होंगे तबादले,शिवराज ने कैबिनेट बैठक में लिया फैसला। 

  • मध्यप्रदेश में तबादलों पर लगाईं गई रोक,15 अगस्त के बाद जारी होगी तबादलों की तारीख। 
  • शिवराज ने कहा बाढ़ के कारण तबादलों पर लगाईं गई रोक। 

मध्यप्रदेश/भोपाल:- प्रदेश में बारिश के कारण ग्वालियर चंबल इलाके में आई बाढ़ को लेकर शुक्रवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई इसमें फैसला लिया गया कि अभी बाढ़ के कारण सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के तबादले वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रोक दिए गए है। जो हो चुके हैं बस वही अभी रहेंगे। बचे हुए तबादलों के नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने कहा कि ट्रांसफर की सूची रुकी है। इस पर सीएम ने कहा कि अभी 15 अगस्त तक रुको। इसके बाद करेंगे।

सीएम ने बैठक में कहा कि बाढ़ में मृतकों को परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। बाढ़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि भयानक प्राकृतिक आपदा है। मैंने अपने जीवन में ऐसी त्रासदी नहीं देखी। मकान मलबे का ढेर हो गए हैं।बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत व पुनर्वास के लिए 11 विभागों का टास्क फोर्स बनाया गया है, जिसमें मंत्री के अलावा विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रभुख सचिव शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button