सभी खबरें

मध्यप्रदेश में मोहर्रम के लिए 19 अगस्त नहीं अब इस दिन होगी सरकारी छुट्‌टी

By: Anjali Kushwaha

मध्यप्रदेश. मध्यप्रदेश ने मोहर्रम के लिए शुक्रवार 20 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित किया हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है. इससे पहले सरकार ने मोहर्रम पर गुरुवार, 19 अगस्त को अवकाश घोषित किया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव डीके नागेंद्र ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी मोहर्रम पर्व पर 19 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित किया था, लेकिन दो दिन पहले इसे निरस्त कर 20 अगस्त को अवकाश होने का नया आदेश जारी किया. मोहर्रम का पर्व 20 अगस्त को मनाया जाएगा. इसे ध्यान में रखकर सरकार ने यह बदलाव किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button