सभी खबरें

देर रात मकान में लगी आग,परिवार की दो महिलाएं और एक मासूम कि मौत। 

  • आधी रात को एक माकन में आग लगने से पूरा घर ख़त्म हो गया। 
  • मासूम बच्ची और दो महिलाओं कि बुरी तरह झुलसने से हुई मौत साथ ही एक बुजुर्ग महिला को गंभीर अवस्था में निकाला गया। 

मध्यप्रदेश/जबलपुर:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक परिवार पर आफत आन पड़ी है जबलपुर के गोराबाजार में पिंक सिटी नाम की कॉलोनी में एक मकान में आग लग जाने से परिवार के तीन सदस्य कि मौत हो जाती है जिस कारण से पूरे छेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है.हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पिंक सिटी के गार्ड ने आदित्य सोनी के मकान से धुआं निकलते देखा. उसने तत्काल पड़ोसियों को इसकी खबर दी पड़ोसी जब आदित्य सोनी के घर पर पहुंचे तब मकान की पहली मंजिल पर आग लगी चुकी थी पूरे घर में धुआं भरा हुआ था आदित्य सोनी मदद मांग रहे थे और कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक परिवार के तीन लोग जल कर मर चुके थे। 

पुलिस के मुताबिक एफएसएल की टीम और नायब तहशीलदार की मौजूदगी में शव की पंचनामा कार्रवाई की गई पुलिस इस बेहद संदेहास्पद मामले की बारीकी से जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है वहीं, क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी ने मामले में विशेष जांच की मांग की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button