सभी खबरें

दो दिन पहले हुआ था उमंग सिंघार और सोनिया भारद्वाज के बीच विवाद, नौकरों के बयानों से हुआ बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश/भोपाल : रविवार रात को पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बंगले में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उमंग सिंघार का नाम लिखा हैं। महिला ने सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही हैं।

अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ हैं। 

उमंग सिंघार और उनकी महिला मित्र सोनिया भारद्वाज के बीच घटना से दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसी से गुस्सा होकर सिंघार घर से निकल गए थे। दो दिन तक उनके बीच बातचीत नहीं हुई। इसी गुस्से का जिक्र सोनिया ने अपने सुसाइड नोट में किया हैं। इसका खुलासा नौकरों के बयानों में हुआ हैं। 

पूछताछ में सामने आया, दो दिन पहले यानी शुक्रवार को सोनिया और सिंघार के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद सिंघार घर से बाहर चले गए थे। उसके बाद उनके बीच संपर्क नहीं हुआ।

सिंघार ने भी बयान में सोनिया से अंतिम बार घटना से दो दिन पहले ही बात करना बताया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह सोनिया को घर पर अकेला छोड़कर क्यों गए थे? इधर, पुलिस पूछताछ में नौकरों ने बताया कि उसके बाद से सोनिया ज्यादा तनाव में थीं। नौकरों ने उन्हें घर से बाहर भी निकलते नहीं देखा था।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में 

इस नोट में लिखा है- मैं जो कुछ कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं हैं। उमंग आई लव यू। पूर्व मंत्री के अलावा सुसाइड नोट में महिला मित्र ने बेटे आर्यन को संबोधित करते हुए लिखा है कि बेटा मुझे माफ कर देना मैं तेरे लिए बहुत कुछ करना चाहती थी लेकिन कुछ नहीं कर पाई।

हालांकि सोनिया के बेटे आर्यन ने एक बार फिर सिंघार पर उनकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR वापस लेने की मांग की हैं।

बेटे का कहना है कि मां के जाने के बाद अब यदि दुनिया में इसका कोई है तो वह उमंग ही हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जो उमंग सिंघार के खिलाफ हो। लिहाजा उमंग के खिलाफ दर्ज FIR वापस होनी चाहिए। इस FIR को उसने राजनीति से प्रेरित होना भी बताया। आर्यन ने उमंग सिंघार को अपना गार्जियन बताया हैं।

वहीं, पुलिस भी सिंघार की गिरफ्तारी से बच रही हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button