सभी खबरें

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं, इस तरह की घटनायें होती रहती है: विजयवर्गीय 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं, इस तरह की घटनायें होती रहती है: विजयवर्गीय 
 
सागर/शिवेंद्र तिवारी:-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने  सागर में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर कहा कि पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई है उसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं मौसम खराब होने के कारण पीएम को पंजाब नहीं जाना चाहिए था। 

शिवराज सिंह ने किया ट्वीट 
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कोटि कोटि जनता के ह्रदय में बसते है , देश के मुकुटमणि है, पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री जी ने देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है प्रधानमंत्री जी वैभवशाली, प्रतिभाशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं साथ ही यह भी कहा कि राजनीति मैं ऐसा द्वेष करना ठीक नहीं है कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए बता दें कि शिवराज सिंह ने आज गुफा मंदिर में पीएम के दीर्घायु होने की भी कामना की। 

पीएम की सुरक्षा में चूक 
आज पीएम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर पंजाब में हुई घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जाहिर की है दरअसल प्रधानमंत्री पकिस्तान के सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर पंजाब के फिरोजपुर जिले में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया था जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पीएम के काफिले को रोक लिया था जिस कारण पीएम लगभग 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। इसके बाद आगे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और प्रधानमंत्री को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button