सभी खबरें

विधानसभा के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला ने आज दम तोड़ा

विधानसभा के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला ने आज दम तोड़ा

 लखनऊ में विधानसभा के सामने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली सोफिया ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि सोफिया ने 5 दिन पहले पुलिस कार्रवाई ना होने की वजह से खुद को बेटी के साथ आग लगा लिया था जिसके बाद आग लगने के दौरान महिला के शरीर का 80% हिस्सा जल गया था तो वहीं बेटी के शरीर का 40% हिस्सा जला था. दोनों मां बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद कल देर रात सोफिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता देती महिला के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था तो वहीं पर बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही.. लखनऊ में पोस्टमार्टम का महिला की डेड बॉडी को अमेठी जामो में भेजा जाएगा.

 

 आज सुबह मौत के बाद जामो इलाके में पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किया गया है. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि महिला के शरीर में इंफेक्शन बुरी तरह से फ़ैल गया था और सेप्टीसीमिया की वजह से रात करीब 12:00 बजे उसकी मौत हो गई.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button